• जयपुर: पिंक सिटी कहे जाने वाले जयपुर में होली की अलग ही धूम देखने को मिलती है |  राजस्थानी कल्चर को फॉलो करते हुए आप यहां अनोखे अंदाज में होली खेल सकते हैं |  यहां आप सस्ते में स्टे कर सकते हैं और यहां का फूड तो वैसी लाजवाब है |  
  • पुष्कर: राजस्थान की इस जगह पर कपड़ा फाड़ होली का आयोजन किया जाता है और इसी कारण यात्री यहां बड़ी संख्या में पहुंचते हैं |  हालांकि, अगर आप यहां जाना चाहते हैं, तो होटल में रूम पहले से बुक करके जाए |  यहां का स्ट्रीट फूड काफी चीप है |  
  • उत्तराखंड: नेचुरल ब्यूटी के बीच होली सेलिब्रेट करने का अलग ही मजा है |  अगर आप घूमने के शौकीन और इस होली पर कुछ खास करना चाहते हैं, तो इसके लिए उत्तराखंड में जाएं |  अगर आप थोड़ा स्मार्ट बन जाए, तो यहां रुकना सस्ता पड़ सकता है |  
  • हिमाचल: एक बेहतरीन हिल स्टेशन माने जाने वाले हिमाचल के शिमला और मनाली में आप होली सेलिब्रेट कर सकते हैं |  यहां आपको होली सेलिब्रेट करने के अलावा कई खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलेंगे |  
  • उज्जैन: देवों के देव भगवान शिव की भक्ति के लिए प्रसिद्ध ये शहर होली के दौरान एक अलग ही मस्ती में डूबा रहता है |  यहां सड़कों पर लोग इस दौरान नाच गाना एंजॉय करते हैं |  यहां की मस्ती का जवाब नहीं |