बॉलीवुड की दंगल गर्ल फतिमा सना शेख सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी फोटोज वीडियो शेयर कर लगातार फैंस से संवाद करती रहती हैं। साथ ही देश के तमाम मुद्दों पर अपनी राय भी व्यक्त करती हैं। अब जानकारी आ रही हैं कि फातिमा सना शेख ने अपनी आगामी फिल्म सैम बहादुर को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। फातिमा सना शेख फिल्म सैम बहादुर में तत्तकालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आ सकती हैं, जिसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी है। वो अपने किरदार को पर्दे पर जीवंत करने के लिए इंदिरा गांधी के बचपन से लेकर राजनीतिक जीवन से जुड़े इंटरव्यू दिख रहे हैं और बहुत सारे लेखो को पढ़ रही हैं।