साल 2022 का पहला चक्रवाती तूफान असानी 10 मई को भारत के तटवर्ती इलाकों से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने बंगाल और ओडिशा के चार जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा कि साइक्लोन के समय हवा की रफ्तार 90 KMPH तक रह सकती है भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि शनिवार शाम को अंडमान सागर से साइक्लोन असानी बंगाल की खाड़ी में मूव करेगा। इसके बाद, 8 से बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कई जिलों में बारिश होगी। उन्होंने अनुमान जताया कि साइक्लोन ओडिशा या आंध्र के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की स्पीड 75 से लेकर 90 KMPH तक रह सकती है।
चक्रवाती तूफान असानी का असर ओडिशा के अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, झारखंड, उत्तर-पूर्व के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। IMD ने ओडिशा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। भारत में इससे पहले दिसंबर 2021 में साइक्लोन जावद आया था। वहीं सितंबर 2021 में साइक्लोन गुलाब ने दस्तक दी थी, जबकि मई 2021 में साइक्लोन यास ने बंगाल, बिहार समेत कई राज्यों में कहर बरपाया था।