नई दिल्ली । कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है। यह यात्रा 150 दिन तक चलने वाली है और इसकी शुरूआत कन्याकुमारी से हुई थी। यात्रा का पहला विश्राम सुबह 10 बजे मार्थंडम में नेस्मनी मेमोरियल क्रिश्चियन कॉलेज में हुआ। इसके बाद शाम4 बजे से यात्रा आगे बढ़ी। इसके बाद शाम 7 बजे तिरुअनंतपुरम के चेरुवरकोणम में सैमुअल स्कूल में विश्राम करेगी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हमारे देश में 40 फीसदी युवा बेरोजगार हैं।
राहुल गांधी ने कहा अगर युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं तो देश का भविष्य कहां से सुरक्षित होगा। यह यात्रा देश के बेरोजगार युवाओं के लिए है, हम उनके रोजगार के लिए यह यात्रा निकाल रहे है। 12 राज्यों से होकर गुरजने वाली यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू कश्मीर तक 3,570 किमी की होगी।
चौथे दिन की यात्रा के दौरान राहुल गांधी सेंट मैरी मैट्रिकुलेशन स्कूल के छोटे बच्चों के बीच भी पहुंचे। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा की हेट फैक्ट्री एक घटिया ट्वीट वायरल करने का प्रयास कर रही है। ऑडियो में जो कुछ भी रिकॉर्ड किया गया है, उससे इसका कोई संबंध नहीं है। यह भाजपा का विशिष्ट तुच्छ तरीका है, भारत जोड़ो यात्रा की सफल शुरुआत और लोगों द्वारा मिल रहे समर्थन को देखकर ये हताश हो गए हैं।
12 राज्यों से होकर गुरजने वाली यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू कश्मीर तक 3,570 किमी जाएगी। यात्रा 5 महीने चलेगी और इसमें 118 नेता शामिल होंगे। इस दौहान हर दिन करीब 25 किमी यात्रा की जाएगी। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बताया कि जब राहुल गांधी गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के दौरान प्रचार करेंगे, उस दौरान यात्रा 1-2 दिन के लिए थम सकती है।