भोपाल । मध्य प्रदेश के 14 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को अखिल भारतीय पुलिस सेवा का अवार्ड दिया गया है। मध्य प्रदेश के आईपीएस अवार्ड के लिए कुल 17 नाम केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजे गए थे। उनमें से 14 नामों पर गृह मंत्रालय की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
आईपीएस अवार्ड में 2021 बैच के 8 अधिकारियों, जिनमें मनीष खत्री, सुनील कुमार मेहता, वीरेंद्र जैन,देवेंद्र कुमार पाटीदार, रायसिंह नरवरिया, रामशरण प्रजापति,सुंदर सिंह कनेश, और राजेश व्यास शामिल हैं।
 2022 बैच के 6 अधिकारियों में विनोद कुमार सिंह,पद्म विलोचन शुक्ला, सुधीर कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार पांडे, अजय पांडे और डॉक्टर संजय कुमार अग्रवाल शामिल हैं। जिन तीन अधिकारियों को प्रमोशन नहीं मिला है।उनमें प्रकाश परिहार को अनफिट माना गया है। उनकी वेतन वृद्धि रुकी हुई है, साथ ही कोर्ट में केस चल रहा है। राजेश त्रिपाठी और अरुण मिश्रा के नाम अभी रुके हुए हैं।