अहमदाबाद | आगामी 20 जून को अहमदाबाद में निकलने वाली भगवान जगन्नाथ जी की 146वीं रथ यात्रा से पहले आज शहर के जमालपुर स्थित मंदिर से भव्य जल यात्रा निकली| भगवान बैलगाडी में बिठाकर जल यात्रा साबरमती के तट पर पहुंची| साबरमती के भूधर घाट पहुंची जहां गंगा पूजन के बाद 108 कलशों में जल भरा गया| जल भरे कलश के साथ जल यात्रा भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर लौट आई| जहां भगवान जगन्नाथ जी का जलाभिषेक किया गया| जल यात्रा के अवसर पर भगवान का विशेष वेषभूषा और सुदर्शन चक्र के साथ आभूषण पहनाए गए थे| भगवान के सिर पर रखी पगड़ी श्रद्धालुओं में आकर्षण का केन्द्र रही| जल यात्रा में बैलगाडी, बैंड बाजा, ढोल-नगारा, ध्वज-पताका, भजन मंडलियों समेत साधु-संत शामिल हुए| कहा जाता है ‘नर्मदा के जल से प्रत्येक तीर्थों के मंत्रों द्वारा आह्वान किया जाता है और उसी जल से भगवान का अभिषेक किया जाता है| भगवान का जलाभिषेक मंदिर के महंत करते हैं| स्नान के बाद भगवान अपने ननिहाल चले जाते हैं|’