माधबी पुरी बुच  को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के चेयरपर्सन के तौर पर नियुक्त किया गया है | यह पहली बार है, जब एक महिला और निजी क्षेत्र के व्यक्ति की मार्केट रेगुलेटर  के शीर्ष पद पर नियुक्ति की गई है | यह नियुक्ति सेबी के अध्यक्ष सदस्यों को काम पर रखने की नियमित प्रथा से भी अलग है, जो आम तौर पर सार्वजनिक क्षेत्र  या नौकरशाही से आने वाले पुरुष थे | माधबी सेबी की चेयरपर्सन बनने वाली पहली महिला हैं | यह पहली बार है कि प्राइवेट सेक्टर से किसी व्यक्ति को बाजार नियामक के महत्वपूर्ण पद के लिए चुना गया है |

उनकी नियुक्ति शुरुआत में 3 साल के लिए होगी | वे अभी तक सेबी की होलटाइम मेंबर थीं | आपको बता दें कि सेबी के वर्तमान चेयरमैन अजय त्यागी का कार्यकाल 28 फरवरी को खत्म हो रहा है |