बॉलीवुड के एनर्जेटिक अभिनेता रणवरी सिंह अपने अलग अंदाज के चलते काफी चर्चा में रहते हैं। वो जहां भी जाते हैं अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं।

हाल ही में रणवीर सिंह ने दुबई में आयोजित इंडिया एक्सपो 2020 में भाग लिया था, जहां उनकी मुलाकात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से हुई। मुलाकात के बाद दोनों स्टेज पर बाजीराव मस्तानी के सॉग्स मल्हारी पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। इस डांस वीडियो को अनुराग ठाकुर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

बता दें, अनुराग ठाकुर इंडिया पवेलियन में द ग्लोवल रीच ऑफ इंडियन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बता करने पहुंच थे और तभी रणवीर सिंह उनसे वहां बातचीत करने पहंचे गए। इसके बाद अभिनेता ने उन्हें हाथ पकड़कर डांस करने के लिए आमंत्रित किया।

वहीं, रणवीर सिंह ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं।