अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में रिहाना ने चार चांद लगाए। इवेंट से उनके कई सारे वीडियो भी वायरल हुए। एक वीडियो में रिहाना और जाह्नवी कपूर के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। वहीं, अब भारत से रवाना होने के बाद एक बार फिर रिहाना ने जाह्नवी कपूर पर प्यार लुटाया है।अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में रिहाना ने जाह्नवी कपूर के साथ उनकी डेब्यू फिल्म धड़क के सुपरहिट गाने झिंगाट पर डांस किया। इवेंट से दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में रिहाना के साथ डांस वाले वीडियो को जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर किया। एक्ट्रेस के वीडियो को फैंस से धड़ाधड़ लाइक और कमेंट्स मिले। वहीं, अब रिहाना ने भी जाह्नवी कपूर के वीडियो पर कमेंट किया है।जाह्नवी कपूर ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कमेंट में लिखा, "ये महिला एक देवी है। अब इसे बंद करो गुडबाय।" पोस्ट पर रिहाना ने कमेंट करते हुए प्यार जताया और कहा, "लव यू।" बता दें कि रिहाना ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन के पहले दिन परफॉर्म किया था और अपने डांस से आग लगा दी थी। इनमें उनका चार्टबस्टर गाना डायमंड भी शामिल था।