काठमांडू । नेपाल के एक शेरपा ने माउंट एवरेस्ट के डेथ जोन में फंसे मलेशिया के एक पर्वतारोही की जान बचाई है। 8 हजार फीट की ऊंचाई पर शेरपा ने पर्वतारोही की जान बचाई। उसे बेस कैंप ले जाने के लिए पीठ पर बांधी और 6 घंटे तक चलते रहे। नेपाल सरकार ने इस सीजन में 478 लोगों को एवरेस्ट चढऩे के लिए मंजूरी दी है। एवरेस्ट फतह के दौरान इस साल 12 पर्वतारोही जान गंवा चुके हैं। 2021 में 409 लोगों को परमिट मिला था। 18 मई को 36 साल के गेल्जा शेरपा चीनी पर्वतारोहियों को एवरेस्ट के शिखर की ओर ले जाने के मिशन पर थे। इस दौरान उनकी नजर एक मलेशियाई पर्वतारोही पर पड़ी। जो 8 हजार मीटर की ऊंचाई पर भयानक ठंड में रस्सी से लटका हुआ था। उसे बचाने के लिए शेरपा ने मिशन बीच मे छोड़ दिया।