बेबी डॉल गाने से सबका दिल जीतने वालीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कनिका अब शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कनिका को लेकर ऐसी खबर है कि वह एनआरआई गौतम के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब तक दोनों की शादी की खबरें तो आती रहती थीं, लेकिन अब डेट को लेकर भी अपडेट आया है। कनिका 20 मई को गौतम से शादी करने वाली हैं। कनिका ने अपनी शादी की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने शॉपिंग करना शुरू कर दिया है। वह अपने साथ-साथ अपने तीनों बच्चों के लिए भी शॉपिंग कर रही हैं।

बता दें कि ये कनिका की दूसरी शादी होगी। इससे पहले कनिका ने राज चंदोक से शादी की थी जिससे उनके 3 बच्चे भी हैं। हालांकि शादी ज्यादा चल नहीं पाई और दोनों अलग हो गए। गौतम भी राज की तरह एनआरआई हैं जो लंदन में रहते हैं। कनिका और गौतम ने 6 महीने पहले ही शादी करने का फैसला ले लिया था। शादी लंदन में करने का दोनों का प्लान है। हालांकि अभी तक कनिका की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं हुई है और ना ही उन्होंने इस बारे में कोई कमेंट किया है।