कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2022-2023 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का संशोधित  कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर में एसससी ने एमटीएस, सीजीएल, सीएचएसएल, दिल्ली पुलिस एमटीएस, एसएससी जीडी कांस्टेबल, सेलेक्शन पोस्ट समेत तमाम भर्तियों के नोटिफिकेशन निकलने और उनकी संभावित परीक्षा तिथियों की जानकारी दी है। कैलेंडर के मुताबिक दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती व हेड कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन 8 जुलाई को जारी होगा। इसकी परीक्षा अक्टूबर 2022 में होगी। वहीं दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 10 अगस्त 2022 को जारी होगा।

  • सीजीएल 2022 का नोटिफिकेशन 10 सितंबर 2022 को जारी होगा। इसकी परीक्षा दिसंबर 2022 में ली जाएगी।
  • दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2022 को जारी होगा। जनवरी फरवरी 2023 में इसकी परीक्षा होगी।
  • एसएससी सीएचएसएल 2022 का नोटिफिकेशन 5 नवंबर 2022 को आएगा। आवेदन 4 दिसंबर तक लिए जाएंगे। टियर 1 परीक्षा फरवरी मार्च 2023 में ली जाएगी।
  • कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2022 को निकलेगा। इसके लिए 19 जनवरी 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। मार्च अप्रैल 2023 में परीक्षा होगी।
  • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 2 मार्च 2023 को निकलेगा। आवेदन 31 मार्च  2023 तक लिए जाएंगे। परीक्षा अप्रैल मई 2023 में होगी।