बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने बुधवार को सफेद रंग का खूबसूरत लैंड रोवर डिफेंडर खरीदा। अभिनेता ने छोटे उत्सव के साथ चार पहिया वाहन का घर में स्वागत किया। भारत में नई Land Rover Defender कंप्लिटली बिल्ट यूनिट  के साथ आती है। देश में आया पहला मॉडल Defender 110 5-डोर वर्जन है। लैंड रोवर डिफेंडर एडवांस फीचर्स लैस है, वहीं इसमें सेफ्टी के लिहाज से कई विशेषताएं हैं।

फीचर्स: फीचर्स की बात की जाए तो 2020 Land Rover Defender 110 में नया 10 इंच PiviPro इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, अल्पाइन विंडो, स्प्लिट टेललाइट, एलईडी ट्रीटमेंट दिया गया है।

लैंड रोवर इंडिया ने फरवरी 2020 में भारत में ऑल-न्यू डिफेंडर, बेस डिफेंडर को लॉन्च किया था। जिसके बेस वेरिएंट (90) के लिए कीमत 69.99 लाख रुपये और 110 वेरिएंट के लिए कीमत 87.10 लाख रुपये तय की गई थी। हालांकि, अब इस गाड़ी की ऑन-रोड कीमत 93 लाख से अधिक हो गई है।