मनोरंजन जगत से अक्सर किसी ना किसी कलाकार के निधन की दुखद खबर सामने आती रहती है। हाल ही में ऐसी ही एक खबर हॉलीवुड से भी सामने आई है। दिग्गज अभिनेता जेम्स कान का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। द गॉडफादर जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाले जेम्स कान ने बीते कई दशकों तक हॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया। उन्होंने अपने अभिनय ने कई वर्षों तक लोगों का मनोरंजन किया। उनका जाना ना सिर्फ हॉलावुड बल्कि पूरे मनोरंजन जगत के लिए काफी बड़ी नुकसान है। जेम्स के परिवार ने अभिनेता के ट्विटर हैंडल से उनके निधन की जानकारी दी। परिवार ने ट्वीट करते हुए  लिखा है कि हमे बड़े ही दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि जिम्मी का 6 जुलाई की शाम निधन हो गया है। हम फैन्स और शुभचिंतकों की संवेदनाओं का सम्मान करते हैं। इस मुश्किल समय में परिवार की निजता का ध्यान रखें। जेम्स के निधन की खबर सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस और इंडस्ट्री के उनके साथी अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।