लिस्बन । इंसान का शरीर और उससे जुड़ी हुई तमाम ऐसी कॉम्प्लेक्स चीजें हैं, जो कई बार मेडिकल साइंस से जुड़े लोगों को भी हैरान कर देती हैं। खासतौर पर बच्चों का कंसीव होना और उनका जन्म ऐसी प्रक्रिया है, जो कई बार ऐसी घटनाओं की गवाह बनती है, जिसे देख-सुनकर इंसान दंग रह जाता है। एक ऐसी ही कहानी पुर्तगाल से आई है, जो असाधारण है। पुर्तगाल में रहने वाली 19 साल की लड़की ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था, जिनका डीएनए टेस्ट कराने पर पता चला कि उनके पिता अलग-अलग हैं। ये अपनी तरह का दुनिया का 20वां केस है और जुड़वां बच्चों के पिता अलग-अलग निकले हों। इस तरह के मामले को मेडिकल साइंस की भाषा में हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन कहा जाता है।
पुर्तगाल के गोइयास स्टेट में मौजूद छोटे से शहर में रहने वाली लड़की ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। लड़की ने इन बच्चों के पिता के तौर पर जिस शख्स का नाम लिया, वहां बच्चों का डीएनए टेस्ट कराना चाहता था। जब टेस्ट हुआ, तब पता चला कि वहां दो में से सिर्फ एक बच्चे का ही पिता है, जबकि दूसरे बच्चे का डीएनए उससे नहीं मिला। बच्चों की शक्ल-सूरत भी एक-दूसरे से काफी मिलती है, इसके बाद उनकी मां को बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि उनके पिता अलग भी हो सकते हैं। 8 महीने के होने के बाद बच्चों की पहचान हो पाई और फिलहाल वे करीब डेढ़ साल के हैं।
लड़की का कहना है कि वहां एक साथ दो लोगों के साथ रिलेशनशिप में थी। इसकारण उसके साथ ये केस हुआ। वहां खुद डीएनए रिजल्ट्स को देखकर हैरान रह गई थी। बर्थ सर्टिफिकेट में अब भी बच्चों के पिता के नाम पर उसी शख्स का नाम है और वहां उनकी देखभाल में मदद भी करता है। ये दुनिया भर में 20वां हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन का मामला है।