ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है।उन्हें शक्ति, उच्च पद, पिता, अधिकार इत्यादि का कारक ग्रह माना जाता है।सूर्य देव हर माह राशि परिवर्तन करते हैं और सभी राशियों में एक निश्चित अवधि बिताते हैं।इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है।बता दें कि 17 सितंबर 2022, शनिवार को बुध राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि परवर्तन का समय सुबह 07:11 बजे निर्धारित किया गया है। सूर्य देव 1 माह तक कन्या राशि में रहेंगे और 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

पंचांग के अनुसार सूर्य गोचर से बेहद खतरनाक योग यानि षडाष्टक योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि षडाष्टक योग को दो ग्रहों के योग से बने सबसे अशुभ योग गिना जाता है। इस तरह का योग बनने से किसी देश में एक बड़े व्यक्तिव या नेता की अकस्मात मृत्यु हो सकती है या एक बड़ी आपदा आने की संभावना होती है।

मेष राशि: सूर्य देव द्वारा कन्या राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों को बहुत लाभ होगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उन्हें लाभ मिलेगा। 

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनकी शारीरिक व मानसिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। कार्य क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त हो इसकी पूरी संभावना है।

वृश्चिक राशि: सितंबर महीने में होने वाले सूर्य गोचर का लाभ वृश्चिक राशि के जातकों को भी प्राप्त होगा। उनकी आर्थिक समस्याएं कम होंगी और आय के स्रोत में भी वृद्धि होगी। परिवार में शांति और सौहार्द की स्थिति बनी रहेगी।