भोपाल। बैरसिया थाना इलाके में दो दिन पहले रात के समय हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार दंपत्ति को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहॉ पत्नी की मौत हो गई वहीं पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जॉच शुरु कर दी है। 
मिली जानकारी के मुताबिक शमशाबाद निवासी सौदान सिंह बीती 25 नवंबर को अपनी पत्नी ममता मोगिया (25) के साथ बाइक से रिश्तेदारी मे मिलने गई थी। रात के समय दंपती वापस घर लौट रहे थे। रास्तें में करीब साढ़े आठ बजे नरसिंहगढ़ जोड़ पहुंचने पर अचानक उनकी बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। चलती बाइक सहित सड़क पर गिरने से दंपत्ति गंभीर रुप से घायल हो गये थे। दोनो को उपचार के लिये परिवार वालो ने डीआईजी बंगला स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान ममता की हालत लगातार बिगड़ती गई आखिरकार अगले दिन उनकी मौत हो गई। हॉस्पिटल प्रंबधन के डॉक्टर खॉन से मिली सूचना पर पहुची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को परिवार वालो को सौंप दिया है। वहीं घायल पति सौदान सिंह का उपचार जारी है। पुलिस आगे की जॉच कर रही है।