रायपुर | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक जंगली हाथी ने 25 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हाथी की चपेट में मृतक का भाई भी आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं हाथी ने दो घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वन अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। घटना शनिवार रात कुनकुरी क्षेत्र के खारी झिरिरिया गांव की है। मृतक की पहचान अनुज तिग्गा के रूप में हुई है।उप संभागीय वन अधिकारी ने कहा कि तीन हाथी गांव में घुस आए थे और एक कटहल का पेड़ खाने लगे। जिसके बाद कई ग्रामीणों ने उसपर हमला कर दिया जिससे सभी हाथी भड़क गए और लोगों को दौड़ाना शुरू कर दिया। इसी दौरान हाथी की चपेट में दो सगे भाई आ गए।